फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बोलेरो ने बुजुर्ग दंपती को मारी टक्कर, वृद्धा की मौत

विज्ञापन
हाथरस : मृत वृद्धा दागश्री का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कासगंज रोड स्थित गांव निहालपुर के समीप शनिवार की सुबह बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति जख्मी हो गया। मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निहालपुर निवासी दागश्री (60 वर्ष) पत्नी नत्थू सिंह शनिवार की सुबह अपने पति के साथ खेत से अपने घर आ रही थी। इस दौरान कासगंज की ओर से तेज गति से आ रही एक बोलेरो कार के चालक ने तेजी से चलाते हुए वृद्धा को टक्कर मार दी। परिणामस्वरूप वृद्धा की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पति को मामूली चोटें आई। मौके पर गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। दुर्घटना के बाद बोलेरो गाड़ी का चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें