फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: गर्मी के तेवर तल्ख, दो डिग्री चढ़ा पारा, धूप-गर्म हवाओं ने पूरे दिन तपाया

Thu, 01 May 2025 08:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि अगले छह दिन तक तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
धूप में मुंह ढक कर जाती स्कूटी सवार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। 1 मई को पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे और पसीना-पसीना होते रहे। बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा दर्ज किया गया।

विज्ञापन

 
1 मई को न्यूनतम तापमान 27.5 व अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस रहा था। 1 मई को सुबह से ही जनजीवन पर गर्मी की मार रही। सुबह दस बजते-बजते गर्म हवाएं चलने लगीं। दोपहर 12 बजे सूरज के तेवर पूरी तल्खी पर थे। तेज धूप व लू बदन झुलसाती महसूस होने लगीं। 

गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों व कार्यालयों में एसी-कूलर का सहारा लेते रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल नजर आए। वह भी छायादार स्थान पर शरण लिए दिखे। हालांकि बाजार बंदी होने के कारण सड़कों पर वैसे भी पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। तेज धूप और लू से सब्जियों की फसलें भी झुलसने लगी हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसआर सिंह का कहना है कि अगले छह दिन तक तापमान में गिरावट आने की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें