हाथरस : मतदान बूथों का निरीक्षण करते तहसीलदार अनिल कुमार सिंह। संवाद
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनावों की तैयारियों में तेजी आ गई है। मंगलवार को तहसीलदार अनिल कुमार सिंह ने नगर में बने मतदान केंद्रों और बूथों का निरीक्षण किया। निऌरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, साफ सफाई व अन्य कई बिंदुओं पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ कमियां मिलने पर उन्हें नोट करते हुए जल्द ही दूर कराए जाने के निर्देश दिए।
तहसीलदार ने ब्लॉक संसाधन केंद्र में बनाए गए बूथ के अलावा सादाबाद इंटर कॉलेज, वासुदेव विद्या मंदिर, किसान भवन, सादाबाद खंड विकास कार्यालय सहित अन्य स्थानों पर बनाए गए बूथों का भी निरीक्षण किया और चुनाव आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतदान बूथों पर निर्धारित व्यवस्थाओं का हाल देखा। हालांकि अधिकतर बूथों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। जहां कहीं भी कोई कमी मिली, उसे नोट कर उसे दूर कराए जाने के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व मतदान बूथों और केंद्रों से सभी प्रकार की अव्यवस्था को दूर कर लिया जाए, जिससे मतदान के समय किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना आए। इस मौके पर लेखपाल नरेंद्र देव, आरआई देवीशरण शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद