हाथरस : ट्रेन की चपेट में आने से मृत किशोर का फाइल फोटो।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस रोड दुलारी चौकी के निकट बुधवार की दोपहर को एक किशोर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसकी शिनाख्त बृहस्पतिवार को हुई है। बुधवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मथुरा से कासगंज के लिए पैसेंजर ट्रेन जा रही थी।
मुरसान में दुलारी चैकी के निकट हर्ष जाटव उम्र 17 वर्ष पुत्र रंजीत निवासी अईयापुर थाना हाथरस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद रेलवे कर्मी उसे ट्रेन में डालकर हाथरस ले गए। परिजनों ने बताया कि हर्ष काफी समय से अपनी मौसी विमलेश पत्नी मूलचंद निवासी खोकिया मुरसान के यहां रह रहा था।