फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव पढ़ील निवासी किशोर की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर किशोर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जनपद की सीमा से सटे थाना इगलास क्षेत्र के गांव पढ़ील निवासी सुभाष का 15 साल का बेटा शिवा मंगलवार की देर रात को खेतों से आलू के ट्रैक्टर-ट्राली के ऊपर बैठकर घर जा रहा था। इसी बीच सासनी क्षेत्र के गांव लढौटा में अचानक से ट्रैक्टर-ट्राली में भरे आलू के बोरों के ऊपर बैठा शिवा नीचे गिर कर पहिये की चपेट में आ गया और बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना के बाद सासनी पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह शव परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें