फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बाजार में बिक रहे बीज के सत्यापन के लिए बनाई टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मंडी समिति में बीज जब्त होने की कार्रवाई के बाद अब कृषि विभाग की ओर से बीज विक्रेताओं पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बीज बिक्री करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए टीम गठित कर दी है। यह टीम बीज में प्रयुक्त होने वाले रसायनों का उल्लेख किए बिना बिक रहे बीज का सत्यापन करेगी।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एसडीएम सदर ने मंडी समिति से उपचारित बीज का जखीरा जब्त किया था। ऐसे बीज के पैकेट बरामद किए गए थे, जिन पर बीज में प्रयुक्त होने वाले किसी भी रसायन का कोई नाम और मात्रा अंकित नहीं थी। कृषि विभाग की ओर से पांच कंपनियों के बीज की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि जिले में ऐसी कंपनियों के बीज की बिक्री का सत्यापन किया जाएगा, जो अपने पैकेटों पर बीज उपचार में प्रयुक्त रसायन का उल्लेख नहीं कर रही हैं। इन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें