न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को फिर कर्मचारियों ने विद्युत वितरण मंडल ओढपुरा पर विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि निजीकरण करने से सारी शक्ति पूंजीपतियों के हाथ आ जाएगी। इससे जनता और कर्मचारियों की स्थिति बेहद खराब हो जाएगी। सरकार विद्युत विभाग का निजीकरण करके प्रदेश और देश का अहित करने पर उतारू है।
इस मौके पर बिजेंद्र सिंह राणा, अतुल रावत, चंद्रभान शर्मा, निर्मल कुमार वम्न, सियाराम, बृजरानी शर्मा, सतीश चंद्र, अनूप महेश्वरी, सत्येंद्र पाल सिंह, हिमांशु, रवि कुमार, एमएलकल्पक, सुरेंद्र सिंह, अरुण कुमार, मीना, मंजू, राजश्री, कृष्णा वर्मा, अंकित कश्यप, अतुल जैन, लोकेश तिवारी आदि मौजूद थे।