फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज करने पर शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय नानऊ में तैनात शिक्षक के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। शिक्षक पर प्रधानाध्यापक के साथ गाली-गलौज करने और दूसरे शिक्षकों के उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने का आरोप है। शिक्षक को बीआरसी हसायन पर संबद्ध किया गया है।
पिछले दिनों प्राथमिक विद्यालय नानऊ विकास खंड सादाबाद के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर शर्मा ने बीएसए से शिकायत की थी। जिसमें सहायक अध्यापक अनिल कुमार जादौन पर 22 दिसंबर की सुबह स्कूल देर से आने और दो अन्य शिक्षकों की अनुपस्थिति पत्र व्यवहार रजिस्टर में अंकित कर कारण अज्ञात लिख दिए जाने का आरोप लगाया गया। इसके अलावा प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल देर से आने का कारण पूछे जाने पर गाली-गलौज कर मारपीट के लिए उतारू होने का भी आरोप था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ प्रधानाध्यापक पर जूता मारने का भी प्रयास किया गया, जिसकी वीडियो रिकार्डिंग भी बीएसए को दी गई। इन सभी आरोपों को लेकर शिक्षक अनिल कुमार जादौन के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई करते हुए जांच एबीएसए अखिलेश यादव को सौंपी है। एबीआरसी हसायन में आरोपी शिक्षक को संबद्ध किया गया है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें