न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
क्षेत्र के गांव मीरपुरा भाग गुतहरा के लोगों ने बीईओ से प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक की बच्चों से काम करवाने एवं उनके साथ भेदभाव की शिकायत की है।
ग्रामीणों ने बीईओ से कहा कि अध्यापक विद्यालय में देर से आता है। सवर्ण वर्ग के बच्चों के साथ ठीक से बर्ताव नहीं करता है। बच्चों से विद्यालय में झाड़ू लगवाया जाता है। अभिभावकों को विद्यालय में बच्चों से मिलने नहीं दिया जाता है।
बता दें कि विद्यालय का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बच्चे विद्यालय में हो रहे फर्श के लिए राजमिस्त्री को ईंट व मिट्टी दे रहे हैं। बीईओ का कहना है कि अध्यापक को कारण बताओ नोटिस भेजकर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद