हाथरस : ग्राम की आबादी का ड्रोन के जरिये सर्वे करती टीम।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
शासन की स्वामित्व योजना के तहत दिल्ली से आई सर्वे ऑफ इंडिया की तीन सदस्यीय टीम ने बुधवार को स्थानीय राजस्व महकमे की टीम के साथ सहपऊ ब्लॉक के गांव उधैना, बाबली, इंसौदा में ड्रोन कैमरे से ग्राम आबादी का सर्वे किया। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ड्रोन के जरिए सर्वे शुरू किया।
टीम ने ग्रामीणों को बताया कि यह सर्वे स्वामित्व योजना के तहत आबादी में बने मकानों को भू स्वामित्व देने के लिए किया जा रहा है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक डीसी पौरुष व क्षेत्रीय लेखपाल आदि थे।