न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना वायरस को लेकर शासन ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों के सर्वे कराकर राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।
शासन ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे दिहाड़ी मजदूर जिनके राशन कार्ड नहीं हैं, उनका सर्वे कराकर चिह्नांकन नगर विकास, ग्राम्य विकास, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग व श्रम विभाग के कर्मचारियों को लगाकर किया जाए। मजदूरों से निर्धारित प्रपत्र पर प्रार्थना पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज लिए जाएं।
सभी तथ्यों के आधार पर सत्यापन की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर राशन कार्ड जारी किया जाएं। कोई भी दिहाड़ी मजदूर राशन कार्ड से वंचित न रह सके। शासन ने डीएसओ को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन की सर्वे रिपोर्ट से शासन को अवगत कराया जाए, ताकि इन नामों को अप्रैल में होने वाले आवंटन में शामिल किया जा सके।