फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आगरा में शिशु मंदिर के छात्र-छात्राओं ने बजाया डंका

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आगरा में तीन दिवसीय प्रांतीय बौद्धिक विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया।प्र्रतियोगिताओं में 12 जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कला में आदित्य सिसौदिया, गीत में संध्या, अलशिफा, साहित्य प्रश्न मंच में नियाशा चौहान, अनीशा वर्मा, शिव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा एवं सभी आचार्यों ने सभी शिशुओं को मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हाथरस : आगरा में हुई प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विद्या भारती ब्रज प्रदेश द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आगरा में तीन दिवसीय प्रांतीय बौद्धिक विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित एवं विज्ञान मेला का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया।
प्र्रतियोगिताओं में 12 जिलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। वैदिक गणित की प्रतियोगिता में आयुष शर्मा, अनुभव शर्मा, शिवा पाराशर ने तृतीय स्थान, विज्ञान मॉडल में मनोरथ गर्ग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला में आदित्य सिसौदिया, गीत में संध्या, अलशिफा, साहित्य प्रश्न मंच में नियाशा चौहान, अनीशा वर्मा, शिव वर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा एवं सभी आचार्यों ने सभी शिशुओं को मेडल पहनाकर व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने सभी शिशुओं को आगे प्रतियोगिता में अधिक से अधिक भाग लेने और इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार, सोनू कुमार, रोहित पाराशर, यतेंद्र कुमार, रीना भारद्वाज, चंचल वर्मा, श्वेता, प्रेरणा, नंदिनी, कंचन, स्नेहा कन्हैया लाल, मुन्नी देवी का सहयोग सराहनीय रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें