हाथरस : कोतवाली पर गांव सलेमपुर से एक किशोर के लापता हो जाने की शिकायत अपराध निरीक्षक से करते ग्रा?
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र के गांव सलेमपुर से ट्यूशन गया एक छात्र गुम हो गया। बृहस्पितवार को छात्र के परिजन व गांव के लोग कोतवाली पर पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों से छात्र के लापता हो जाने के संबंध में शिकायत की।
गांव सलेमपुर निवासी मुकेश पुत्र प्रेमपाल दिवाकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 14 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे उसका भाई कुलदीप पुत्र प्रेमपाल घर से ट्यूशन के लिए सादाबाद गया था, लेकिन उसका भाई ट्यूशन पढ़ने के लिए ही नहीं पहुंचा और न ही घर वापस आया।
काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। कुलदीप इंटर का छात्र था। तहरीर में गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की गई।