फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
फोटो04 मृतक छात्र विकास का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के जलेसर रोड पर नगला खान के निकट दो बाइकों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत हो गई। वह हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। घटना के बाद उसके घर पर कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
निकटवर्ती गांव नगला टीका निवासी विकास (16 वर्ष) पुत्र करनपाल सरस्वती इंटर कॉलेज हाईस्कूल का छात्र था। मंगलवार की सुबह वह बाइक पर अपने एक अन्य साथी के साथ नगला हीरा सिंह के एमपी सिंह इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रहा था। इस दौरान जलेसर रोड पर उसकी बाइक की एक और बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में विकास के गंभीर चोट लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य बाइक सवारों के भी चोट आईं। मौके पर भीड़ लग गई। विकास को गंभीर हालत में शहर के एक निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। वहां से उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर मिलते ही नगला टीका में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें