फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर घर में घुसकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही चार लोगों पर प्रधान के चुनाव में उनके प्रत्याशी को वोट नहीं देने से बौखलाकर उसके घर में घुसकर उसके और उसके पति से मारपीट करने और उसे बुरी नीयत से पकड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
तहरीर में कहा गया है कि मंगलवार की देर शाम को जब वह घर में खाना बनाने की तैयारी कर रही थी तो उसी समय गांव के चार नामजद व्यक्ति उसके घर में घुस आए और उसे जबरन पकड़ लिया। जब वह चीखने-चिल्लाने लगी तो उसका पति भी मौके पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ने उनको भी पकड़ लिया और मारपीट करने के साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए कहने लगे की तुम लोगों ने उनके प्रत्याशी को वोट नहीं दिया। अब तुमको देखते हैं। गांव में चार घर वाल्मीकियों के हैं अब उनको गांव से ही भगा दिया जाएगा। मारपीट में उसे एवं उसके पति को काफी चोट आई हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें