फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नवनिर्वाचित प्रधान को जान से मारने का प्रयास, दो को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

चुनाव के बाद अब चुनावी रंजिशें भी मुखर होने लगी हैं। क्षेत्र के गांव बिशुनदास में बुधवार की सुबह नवनिर्वाचित प्रधान के घर पर ग्राम पंचायत के चार लोगों ने पहुंचकर उसके ऊपर जान से मारने की नीयत से फायर किया। इस मामले में मुरसान पुलिस ने दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया है।
नवनिर्वाचित प्रधान दयाल सिंह पुत्र रोशन सिंह निवासी बिशुनदास मुरसान ने बताया कि बुधवार की सुबह सोमेश, महेश पुत्रगण मुन्नालाल, रोहित पुत्र कान्हा, विष्णु पुत्र प्रेमचंद्र निवासीगण गांव दर्शना रोड मुरसान बुधवार की सुबह दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर पर आए थे। आरोप है कि महेश के हाथ में तमंचा और अन्य तीनों के हाथ में डंडे थे। दयाल सिंह का कहना है कि चुनावी रंजिश के कारण इन चार लोगों ने घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से एकराय होकर उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान महेश के हाथों में एक तंमचा लगा हुआ था, जिससे उसने गोली चलाई। गोली चलने से दयाल सिंह टेबल की आड़ लेकर बच गए। गोली चलने के बाद दयाल सिंह ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ गए और लोगों ने सोमेश व महेश को भागते समय पकड़ लिया। इस दौरान महेश के सिर में चोट लग गई। महेश के पास से एक तमंचा दो कारतूस बरामद हुए हैं। दयाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव दर्शना में इन लोगों ने घेर कर उन्हें धमकी दी थी और कहा था कि अगर उन्हें चार लाख रुपये सुबह तक नहीं दिए तो वह उन्हें जान से मार देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें