फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजाहरी में गौतम बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बिजाहरी में असामाजिक तत्वों द्वारा 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के मौके पर आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब शुक्रवार की देर रात को असामाजिक तत्वों ने ग्राम बिजाहरी में गौतम बुद्ध की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। मौके पर ग्रामीणों और आंबेडकर अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कब्जे ले लिया। ग्राम प्रधान भी मौके पर आ गए। उन्होंने अनुयायियों को निजी खर्चे पर नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन देकर शांत किया।
दरअसल ग्राम बिजाहरी के निकट अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज के निकट बने बुद्ध विहार पार्क में तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा उनके अनुयायियों द्वारा लगाई गई थी। लोग इस पार्क में घूमने भी आते रहते हैं। शुक्रवार की देर रात को असामाजिक तत्वों ने पार्क में लगी गौतमबुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसकी खबर पूरे इलाके में फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर ग्रामीणों और अनुयायियों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना भी दलबल सहित मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर नव निर्वाचित ग्राम प्रधान मनोज वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने अनुयायियों को आश्वासन दिया कि वह निजी खर्चे पर नई प्रतिमा लगवाएंगे। इसके बाद लोगों को गुस्सा शांत हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें