फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कागजों में दौड़ रहा बिजली चोरी रोको अभियान, 42 दिन में दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। जिले में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा। शहर में 34 तो देहात क्षेत्र में लगभग 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। उसके बावजूद बिजली विभाग लापरवाह बना हुआ है। लापरवाही का आलम यह है कि बिजली चोरी रोको अभियान के तहत जिले में 42 दिन में सिर्फ दो ही चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो पाई है।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक 64 बिजलीघरों के जरिये बिजली की आपूर्ति की जाती है। यहां 200 से अधिक फीडर हैं। शहर के नवीपुर कला, विभवनगर, लाला का नगला, श्रीनगर, रमनपुर, बालापट्टी, खोड़ा हजारी आदि इलाकों में 34 प्रतिशत बिजली चोरी हो रही है। वहीं देहात के मुरसान, सासनी, सादाबाद, महौ, हसायन, नगला रति आदि सबस्टेशनों के फीडर से काफी बिजली चोरी होती है। इस साल में अब तक बिजली चोरी के केवल दो मामले दर्ज हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी रुके तब मिले पर्याप्त बिजली
हाथरस। विभाग बिजली चोरी को एक अंक में लाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए रिवेम्प स्कीम का सहारा लिया है। इस स्कीम में इसी शर्त पर बजट मिल रहा है कि बिजली चोरी को कम करना है। इस दौरान नई बंच कंडक्टर लाइन डाली जाएगी। साथ ही सात बिजलीघर बनना भी प्रस्तावित हैं। विभागीय अधिकारी खुद इस बात को कहते हैं कि बिना बिजली चोरी रुके लोगों को सस्ती व पर्याप्त बिजली आपूर्ति संभव नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें