फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नाली के विवाद में चले लाठी-डंडे, तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास किला इलाके में दो लोगों के बीच नाली की सफाई को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गाली-गलौज हुई और फिर जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
नयावास निवासी भूप सिंह की अपने पड़ोसी राकेश पुत्र रामनारायण से नाली की सफाई को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद गाली-गलौज हुई और हंगामा होने पर उनके बीच मारपीट होने लगी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाठी-डंडे भी चले, जिसमें करन, गोविंद पुत्रगण भूप सिंह व रेखा देवी पत्नी रामबहादुर घायल हो गए। शिकायत लेकर दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें