ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व एमएलसी राकेश राना।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
पूर्व एमएलसी डॉ. राकेश सिंह राना ने विधानसभा के गांव शेरपुर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गोरखपुर में व्यापारी की पुलिस द्वारा हत्या, लखीमपुर खीरी में किसानों को मंत्री के बेटे की गाड़ी से रौंदकर हत्या करना सिद्ध करता है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है।राना ने कहा कि गोरखुपर व लखीमपुर खीरी की घटना क्या कह रही है इसे पूरा प्रदेश अच्छी तरह समझ गया है।
अब यह साबित हो चुका है कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है। राना ने कहा कि इस सरकार में किसान, व्यापारी, मजदूर छात्र युवा सभी परेशान हैं। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। साढ़े चार साल के विकास का जवाब जनता आगामी चुनाव में मांग कर सपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। मौके पर सतीश दिवाकर, छोटा बंजारा, भोला बंजारा, वीरेंद्र बंजारा, विनोद दिवाकर, ठाकुर पंकज सिंह, सतेंद्र, राना दिवाकर, भारत यादव, पिंकी यादव, हीरो यादव आदि थे।