फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लंपी रोग की रोकथाम के लिए गोशालाओं की विशेष निगरानी

सार

गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में लंपी रोग तेजी से पांव पसार रहा है। दरअसल, प्रशासन को आशंका है कि यदि गोशालाओं में लंपी की घुसपैठ हुई तो सैकड़ों गोवंश इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसे लेकर पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में रह रहे गोवंश के टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।विभाग की ओर से सभी गोशाला संचालकों व केयरटेकर को विशेष रूप से सफाई कराने के साथ लंपी के लक्षणों की जानकारी देते हुए पशुओं के इनसे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पशुओं में फैल रहे लंपी रोग की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग की ओर से जिले की सभी गोशालाओं में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में रह रहे सभी पशुओं के टीकाकरण का कार्य पूरा करा दिया गया है। सभी केयरटेकरों व गोशाला संचालकों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
गौरतलब है कि जिले के ग्रामीण इलाकों में लंपी रोग तेजी से पांव पसार रहा है। इसे लेकर पशुपालन विभाग भी चिंतित है। विभाग की ओर से अब गोशालाओं में रह रहे पशुओं की विशेष निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, प्रशासन को आशंका है कि यदि गोशालाओं में लंपी की घुसपैठ हुई तो सैकड़ों गोवंश इसकी चपेट में आ सकते हैं। इसे लेकर पशुपालन विभाग की ओर से गोशालाओं में रह रहे गोवंश के टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से सभी गोशाला संचालकों व केयरटेकर को विशेष रूप से सफाई कराने के साथ लंपी के लक्षणों की जानकारी देते हुए पशुओं के इनसे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं। गोशालाओं में रहने वाले पशुओं के स्वास्थ्य की जांच भी समय-समय पर की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें