फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बूथों पर मनाया गया विशेष बूथ दिवस, एसडीएम ने लिया जायजा

विज्ञापन
विशेष बूथ दिवस पर बूथों का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। कुछ बूथों पर नाम बढ़ाने के लिए भीड़ दिखाई दी तो कुछ बूथों पर सन्नाटा पसरा रहा। एसडीएम राजेश कुमार ने नगर क्षेत्र में घूमकर बूथों का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों को काम के प्रति ईमानदारी बरतने के निर्देश दिए।
चुनाव आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण और मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम 15 दिसंबर तक चलेगा। इस बीच विशेष बूथ दिवसों का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को भी सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर विशेष बूथ दिवस का आयोजन किया गया। संबंधित सभी बीएलओ अपने बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीएलओ द्वारा 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए गए। नाम बढ़ाने, काटने और संशोधन के लिए फार्म छह, सात और आठ भरवाया गया। एसडीएम ने ब्लॉक परिसर, किसान भवन, इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण करते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ काम करने के लिए सभी बीएलओ को निर्देशित किया। अगले विशेष बूथ दिवस का आयोजन अब पांच दिसंबर को बूथों पर होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें