फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुन: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ होगी जुर्माने की कार्रवाई

विज्ञापन
सादाबाद: बिनोवा नगर चौराहे पर सड़क पर दुकान सजाकर किया गया अतिक्रमण। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मुख्य बाजार और आगरा रोड पर पिछले दिनों प्रशासन की टीमों द्वारा अतिक्रमण हटवाने के बावजूद कुछ दुकानदारों ने फिर से टीनशेड, ढकेल अैर खोखा आदि रखकर अतिक्रमण कर लिया है। इन अतिक्रमणकारियों पर अब प्रशासन सख्ती से कार्रवाई करेगा। इसके लिए एसडीएम ने तीन सदस्यीय टीम का गठन कर दिया है। यह टीम अतिक्रमणकारियों पर दैनिक रूप से कार्रवाई करेगी।
एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य बाजार से लेकर हाइवे की सड़कों की पटरियों और फुटपाथों पर अतिक्रमण की वजह से आए-दिन लोगों को आवागमन में परेशानी के साथ ही जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिनों पूर्व अभियान चलाकर अस्थायी रूप से किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त कराया गया था, लेकिन संज्ञान में आया है कि अतिक्रमणकारियों ने फिर से अतिक्रमण कर लिया है। ऐसे अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

इस टीम में कोतवाली सादाबाद के कस्बा इंचार्ज जोगेंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह चौहान और कस्बे के लेखपाल महावीर सिंह को नामित किया गया है। यह तीन सदस्यीय टीम प्रतिदिन संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण करेगी और अतिक्रमण को हटाना सुनिश्चित करेगी। ऐसे लोगों के नामों को भी नोट करेगी, जोकि अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे उनके खिलाफ कानूनी और जुर्माने की कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
मुरसान रोड, विनोबा नगर चौराहा भी अतिक्रमण की जद में
सादाबाद। नगर में मुरसान रोड, विनोबा नगर चौराहा और सहपऊ रोड पर भी अतिक्रमणकारी बेखौफ हो चुके हैं। यहां दुकानों के अंदर उतना सामान नहीं है, जितना दुकानों के बाहर सड़क को घेरकर सजाया जा रहा है। इस वजह से रास्ता काफी संकरा हो गया है और आए दिन यहां सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। जाम की समस्या भी पैदा हो रही है। राहगीर और वाहन चालकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लिहाजा यहां भी कुछ ही दिनों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि यहां नगर पंचायत द्वारा निशानदेही कर दी गई है या तो अतिक्रमणकारी स्वयं ही अपने अतिक्रमण को हटा लें, नहीं तो अतिक्रमण की जद में आने वाले सभी प्रकार के अतिक्रमण को जेसीबी के जरिये ध्वस्त कर दिया जाएगा और जुर्माने की भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें