हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ तालाब चौराहा, मधुगढ़ी, इगलास फाटक, घंटाघर, कमला बाजार चौराहा, परसट्टा बाजार, सासनी गेट चौराहा, चामड गेट आदि मुख्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की।
राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर एसपी निपुण अग्रवाल ने हाथरस शहर के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों व आम लोगों से बातचीत कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
एसपी निपुण अग्रवाल ने पुलिस बल के साथ तालाब चौराहा, मधुगढ़ी, इगलास फाटक, घंटाघर, कमला बाजार चौराहा, परसट्टा बाजार, सासनी गेट चौराहा, चामड गेट आदि मुख्य स्थानों पर फ्लैग मार्च किया। इस दौरान एसपी ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील की।
किसी भी अफवाह की जानकारी थाना स्तर पर या यूपी 112 पर देने की अपील की गई। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए पुलिस फोर्स के अतिरिक्त 10 क्यूआरटी टीम व 25 स्टेटिक टीमों का गठन कर करीब 195 पुलिसकर्मियों (जिसमें 07 निरीक्षक, 10 उपनिरीक्षक, 118 मुख्य आरक्षी/आरक्षी तथा 60 महिला आरक्षियों) की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद में संवेदनशील/मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी रखी जा रही है।