फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही पर एक एसआई को एसपी ने किया लाइनहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली सदर में लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने और बिना अनुमति के दूसरे राज्य में जाने पर एसपी ने एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी ने अर्दली रूम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर सहित सभी विवेचकों की लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की और अधिक दिनों से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र व सही निस्तारण के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो अधिनियम के अपराधों व अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमों का समयबद्ध व विधिक निस्तारण किया जाए। आर्थिक अपराधों की समीक्षा में निर्देशित किया कि दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विवेचनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने व बिना अनुमति दूसरे राज्य में जाने पर एसआई साहब सिंह को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। इसी प्रकार अन्य कई उपनिरीक्षकों को विवेचना में रुचि न लेने व समयबद्ध निस्तारण न करने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा। क्षेत्राधिकारी नगर को ऐसे विवेचकों पर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा कर आख्या प्रेषित करने को कहा। विवेचकों को एसपी ने बताया कि विवेचनाओं में इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद ली जाए।
विज्ञापन

गुमशुदगी के प्रकरणों में संबंधित फोटो व पूर्ण विवरण प्राप्त कर डीसीआरबी में ट्रैक चाइल्ड/मिसिंग परसंस साफ्टवेयर में सूचना अवश्य अपलोड कराई जाए। वाहन चेकिंग के दौरान दो पहिया वाहनों पर तीन से अधिक सवारी ई-चालान किए जाएं। महिला उत्पीड़न के मामलों में पीड़ित का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण एवं धारा 164 के तहत बयान न्यायालय में कराया जाए। उन्होंने थाने पर महिला हेल्प डेस्क एवं कोविड हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ सिटी रुचि गुप्ता भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें