फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एसपी ने दिया पुलिस कर्मी के शव को कंधा

विज्ञापन
हाथरस : पुलिस लाइन में करंट से मृत पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि देते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कूलर में करंट आने से मृत हेड कांस्टेबल रघुनंदन के निधन से पर पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस लाइन में मृतक के पार्थिव शरीर पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य, सीओ पुलिस लाइन रुचि गुप्ता, सीओ सिटी मनोज कुमार शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की और मृतक की आत्म शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

साथ ही सेरेमोनियल गारद ने शोक सलामी दी। इसके बाद पुलिस कर्मी के पार्थिव शरीर को पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने कंधा दिया। तदुपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की देर शाम सीएचसी महौ में तैनात हेड कांस्टेबल रघुनंदन जब कूलर में पानी डाल रहे थे तो उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी ड्यूटी वहां कोरोनारोधी वैक्सीन की सुरक्षा में लगी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें