हाथरस : तहसील दिवस में समस्याएं सुनते डीएम रमेश रंजन, एसपी विकास कुमार वैद्य। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
तहसील सभागार में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य ने पूरे अमले के साथ पहुंचकर शिकायतें सुनीं। 160 कुल शिकायतें आईं। इनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम बाड़ी की प्रधान ललिता देवी ने डीएम को बताया कि आपके आदेश के बावजूद तहसील प्रशासन ने गांव के तालाब से दबंगों का कब्जा नहीं हटवाया गया है। वहां पर तालाब की भूमि पर आज भी खेती की जा रही है।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार और अन्य अधिकारियों से जवाब तलब कर शीघ्र कब्जा हटवाने और तालाब का पुराना स्वरूप बहाल कराने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व, बिजली, ग्राम समाज, समाज कल्याण विभाग, नगर पालिका सिकंदराराऊ से संबंधित शिकायतों के निस्तारण का आदेश दिया। इस मौके पर सभी राज्य सरकार विभागों के प्रमुख मौजूद रहे। संवाद