हाथरस: बिटिया के गांव में ड्यूटी चेक करते एसपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिटिया के गांव में रविवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। गांव को जाने वाले रास्ते से लेकर बिटिया के घर तक पुलिस और पीएसी का कड़ा पहरा रहा। इस घटना के बाद अभी तक गांव के लोग सहमे हुए हैं।
शनिवार की रात्रि में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल खुद बिटिया के गांव पहुंचे। उन्होेंने परिजनों से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बातचीत की। वहीं उन्होंने पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी चेक कीं। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर को भी देखा। पुलिसकर्मियों को इस संबंध में हिदायत भी दी गई।