फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: उन्नाव में हुई घटना के विरोध में सपाइयों ने फूंका यूपी सरकार का पुतला

विज्ञापन
हाथरस: मुरसान में उन्नाव पीडिता के समर्थन में प्रदेश सरकार का पुतला दहन करते सपाइयों को रोकती पु? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सपाइयों को पुतला फूंकने से रोकने में कोतवाल झुलसे
विज्ञापन

उन्नाव गैंगरेप मामले में सपाइयों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
पुलिस ने पुतला फूंकने से रोके सपाई, जमकर की नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता मौत के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुरसान में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर सपाइयों ने प्रदेश सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। शनिवार की दोपहर को सपा के कार्यकर्ता मुरसान के जीएसएएस इंटर कॉलेज के पास से एकत्रित हुए।
यहां से समाजवादी पार्टी के यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य चौधरी श्याम सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रोड मार्च निकाला और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सब्जी मंडी में पुतला दहन किया गया। इस मौके यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सिंह ने कहा कि यूपी सरकार में गुंडाराज चरम सीमा पर चल रहा है। उन्नाव में रेप पीड़िता को जिंदा जला दिया गया था, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ओर सरकार का कोई कड़ा रुख नजर नहीं आ रहा है। पीड़िता के परिवार वाले सरकार से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। दूसरी ओर पुतला दहन होने की खबर सुनकर मुरसान कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। आग लगे पुतले की छीना झपटी में उनकी पैंट में आग लग गई, जिसे उन्होंने अपने हाथ से बुझाने की कोशिश की। उनका हाथ भी आग से झुलस गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें