फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बड़ी संख्या में इगलास गए सपा, रालोद के कार्यकर्ता

विज्ञापन
इगलास रैली में जाते सपाई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर व आसपास के कस्बों से भी समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के काफी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इगलास में दोनों दलों की संयुक्त रैली में शामिल होने गए। कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर काफी जोश देखा गया। दोनों दलों के टिकट के दावेदार भी इस रैली में अपने काफी समर्थकों को ले गए। दावेदारों में ज्यादा से ज्यादा समर्थकों को रैली में ले जाने की होड़ भी देखी गई।
उल्लेखनीय है कि आने वाला विधानसभा चुनाव सपा और रालोद मिलकर लड़ेंगे। यह भी तय माना जा रहा है कि सपा अपने उम्मीदवार हाथरस और सिकंदराराऊ सीट पर उतारेगी और रालोद सादाबाद सीट पर। दोनों दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उसी हिसाब से तैयारी भी कर रहे हैं। दोनो दलों में टिकट के दावेदार भी काफी संख्या में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बृहस्पतिवार को जब इगलास में रैली हुई तो यहां से भी सपा और रालोद के काफी कार्यकर्ता और पदाधिकारी रैली में शामिल होने के लिए इगलास गए। टिकट के दावेदार अपने-अपने समर्थकोें को अलग-अलग स्थानों से बसों व अन्य वाहनों में ले गए। सपाइयों व रालोद कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें