फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए सपा, रालोद नेता भी लगे सयुंक्त रणनीति बनाने में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने जहां सीमा उपाध्याय को अपने खेमे में शामिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकदल और सपा नेता मिलकर एक संयुक्त रणनीति बना रहे हैं ,ताकि सीमा उपाध्याय को कड़ी टक्कर दी जा सके। जिला पंचायत में सपा के चार समर्थित सदस्य निर्वाचित हुए हैं, वहीं राष्ट्रीय लोकदल के तीन सदस्य चुने गए हैं। जिला पंचायत में इस बार 24 सदस्य है। ऐसे में आमने- सामने की टक्कर में बहुमत के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है।
सीमा उपाध्याय का जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है तो रामवीर विरोधी खेमा भी अपनी संयुक्त रणनीति तैयार कर रहा है। सपा, रालोद नेता बसपा और कुछ निर्दलीय सदस्यों से लगातार संपर्क कर रहे हैं। यह खेमा प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी या उनकी पत्नी शशि चौधरी को अपना प्रत्याशी बना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे रालोद के ब्रज प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और हाल में ही फिर निर्वाचित हुए जिला पंचायत सदस्य प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी का कहना है कि अभी सपा और रालोद द्वारा एक संयुक्त रणनीति बनाई जा रही है। उसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि किसे चुनाव लड़ाना है। प्रदीप चौधरी ने खुद या अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि अभी इस बारे में बाद में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें