हाथरस: विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपते सपाई।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सपा का एक प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। ज्ञापन में पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता व लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष रोहताश यादव ने विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में वर्तमान में यूरिया की बड़ी समस्या है। किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
सपाइयों ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों की समस्या का निस्तारण कर शीघ्र लाभ दिलाए जाए। केसीसी धारक किसानों को छह महीने की ब्याज में छूट दी जाए, जिससेे किसानों को राहत मिल सके।
ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। इसलिए डीडीटी छिड़काव की अति शीघ्र व्यवस्था कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से बालकिशन यादव एड., विधानसभा क्षेत्र महासचिव टेकपाल कुशवाहा, गौरीशंकर बघेल पूर्व जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग, विजयपाल चौधरी, गंगा सिंह सेंगर आदि थे।