हाथरस : सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपने कार्यालय पर फीता काटकर प्रचार-प्रसार वाहन को रवाना किया। एसपी ने इस वाहन को हरी झंडी भी दिखाई। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन नीतू सिंह, एआरटीओ प्रशासन लालाराम और यातायात प्रभारी जगवीर सिंह भी मौजूद रहे।
एसपी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जानमाल की हानि को देखते हुए हमें इस विषय पर गंभीर होना होगा। हमें सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करने, दोपहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट लगे वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवरस्पीड से न चलाने के साथ अपने परिवार वालों, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित करना होगा।
सड़क पर सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसका पालन सभी को करना होगा।