फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा नहीं कर पाई बेहतर प्रदर्शन, केवल चार समर्थित उम्मीदवार ही जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में सपा ने अपने समर्थित उम्मीदवार उतारे। रालोद और महान दल के लिए भी सीटें छोड़ीं, लेकिन पार्टी इस चुनाव में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। खुद अपने ही गढ़ में सपा समर्थित उम्मीदवार और उसके बड़े नेता हार गए।
जिला पंचायत चुनाव में सपा ने पंचायत चुनाव में अपने समर्थित उम्मीदवार उतारे थे और कुछ वार्डों पर रालोद और महान दल को समर्थन दिया था, लेकिन पार्टी समर्थित उम्मीदवार 24 में से चार सीट ही जीत सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि रालोद ने अपनी स्थिति अच्छी कर ली और उसके तीन प्रत्याशी जीते। सपा के नेताओं का कहना है कि उन्हें अपने दल के नेताओं ने ही नुकसान पहुंचाया। वैसे भी पार्टी के सिंबल पर यह चुनाव नहीं लड़ा गया था। पार्टी के बड़े नेता ही चुनाव हार गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें