हाथरस: कंगना रणौत के समर्थन में प्रदर्शन करते श्री बजरंग सेना के कार्यकर्ता।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अभिनेत्री कंगना रणौत के समर्थन में कई संगठन आ गए हैं। बृहस्पतिवार को श्री बजरंग सेना ने दिल्ली वाला मोहल्ला के निकट कंगना के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इन लोगों के हाथों में कंगना का पोस्टर भी था।
इस दौरान कंगना तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं, नारी शक्ति के सम्मान में, श्री बजरंग सेना मैदान में जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र सरकार के कृत्य की निंदा की।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष अमित ठाकुर, विनोद अजनबी, विक्की वर्मा, रामनारायण वर्मा, सचिन वर्मा, गगन शर्मा, रूपकिशोर पौरुष, उपवेश कौशिक, सुरेंद्र ठाकुर, पंकज ठाकुर, लक्की पौरुष आदि मौजूद थे।