संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
कस्बा की कूपा गली गौतम नगर स्थित श्री रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ तहसीलदार अनिल कुमार सिंह और कॉलेज प्रबंधक महेंद्रपाल गौतम ने हरी झंडी दिखाकर किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में में सौम्या, खोखो में ब्लू हाउस और रस्सा खींच में ग्रीन हाउस अव्वल रहा।
200 मीटर की दौड़ में सौम्या के अलावा काजल ने द्वितीय और कल्पना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्सा खींच प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम और यलो हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता में ब्लू हाउस अव्वल रहा। लेमन रेस में मुस्तफा प्रथम, अंशू द्वितीय और मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
टोकन रेस में कल्पता, कीर्ति, रूबी अव्वल रहीं। तहसीलदार ने प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद के जरिये स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को जगाती हैं।
इस दौरान प्रबंधक ने तहसीलदार का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर लेखपाल पंकेश कौशिक के अलावा अध्यक्ष रमा देवी, प्रधानाचार्य सीमा गौतम, ललिता त्यागी, पूजा गौतम, पूजा, अंकुर, रमेश, नीता, संजय, दिव्या, नेहा, शालू, शमालया, दीपशिखा, नेहा आदि का सहयोग रहा।