फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फंसे कामगारों को पहुंचाने के लिए बिहार सरकार से मांगी अनुमति

विज्ञापन
हाथरस: बड़ौदा से पैदल आए कामगार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार को जिले में फंसे बिहार प्रांत के लोगों को उनके घर वापसी किए जाने के लिए सूची बनाकर अनुमति के लिए पत्र भेजा गया। बिहार व अपने आला अधिकारियों की अनुमति मिलते ही यहां फंसे बिहार प्रांत के लोगों को विभिन्न माध्यमों से रवाना किया जाएगा। वहीं जिला प्रशासन ने जम्मू कश्मीर के 91 लोगों को रोडवेज बस के माध्यम से रवाना किया है।
यहां जिले में करीब 325 लोग बिहार के फंसे हुए हैं। इन लोगों ने अपने प्रांत वापस जाने के लिए यहां जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन यहां फंसे लोगों को वापस भेजने की कार्रवाई में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह जिला प्रशासन ने रोडवेज बस के माध्यम से जम्मू कश्मीर के करीब 91 लोगों को रवाना किया है। जम्मू के शेष बचे लोगों को जल्द घर भेजा जाएगा। एडीएम जेपी सिंह ने बताया कि बिहार सरकार से अनुमति मिलते ही सभी को तत्काल भिजवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें