फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 25 हजार के इनामी सोनू यादव ने किया समर्पण

विज्ञापन
हाथरस : 25 हजार रुपये का इनामी अवैध शराब निर्माता सोनू यादव कोतवाली पर गले में अपराधों से तौबा करने - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस की सख्ती से परेशान होकर 25 हजार रुपये के इनामी अवैध शराब निर्माता सोनू यादव ने रविवार की दोपहर को कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। सोनू ने गले में एक तख्ती लटका रखी थी, जिस पर लिखा था कि वह गुनाहों से तौबा करता है। पुलिस ने सोनू को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
11 अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने गांव गुलाबपुर में छापा मारकर अवैध शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से सोनू यादव की पत्नी निधि, अनिरूद्घ पुत्र निरोत्तम निवासी गांव गढ़िया इकबालपुर, विष्णु पुत्र हुब्बलाल निवासी गांव गढ़िया इकबालपुर को गिरफ्तार किया था। इस दौरान गैंग के सरगना और अवैध शराब निर्माता सोनू पुत्र जगदीश, शैलू पुत्र शीलेंद्र, विशेष पुत्र हरपाल भागने में सफल रहे थे। पुलिस ने गांव से 1,देसी शराब के भरे हुए 220 क्वार्टर, 1300 खाली क्वार्टर, पौव्वों के ढक्कन, एक ड्रम स्प्रिट और आसपास के जिलों में शराब की आपूर्ति में प्रयोग होने वाले ट्रैक्टर के अलावा कई अन्य उपकरण भी बरामद किए थे।
विज्ञापन

इस मामले में एक नामजद विशेष को कुछ दिन पूर्व पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सोनू पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस उसकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दे रही थी। इससे घबराकर सोनू को अपनी जान बचाने के लिए एकमात्र आत्मसमर्पण का ही रास्ता नजर आया। रविवार की दोपहर को सोनू अपने गले में तख्ती लटकाकर कोतवाली पहुंच गया। तख्ती पर लिखा था कि ‘मैं गुनाहों से तौबा करता हूं, भविष्य में कोई गुनाह नहीं करूंगा, मेरी जान बख्श दो’। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि अब केवल इस मामले में एक आरोपी शैलू पुलिस की गिरफ्त से दूर है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शातिर सोनू पर दर्ज हैं कई मुकदमे
सिकंदराराऊ। कोतवाली में समर्पण करने आया सोनू का आपराधिक इतिहास काफी बड़ा है। उसके खिलाफ अवैध शराब के 10 मामले एटा, पिलुआ और सिकंदराराऊ थानों में दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त बलवा, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़ के मामले भी दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें