संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
एक व्यक्ति पर अपनी पुत्रवधू के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस पूरे मामले में पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत करते हुए कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती की शादी करीब एक साल पहले कोतवाली सदर इलाके के एक मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता को कुछ समय बाद इसकी जानकारी हुई कि उसका पति की शारीरिक व मानसिक रूप से उसके योग्य नहीं है।
इसकी जानकारी उसने अपनी सास को दी तो सास ने कहा कि बेटा कोई बात नहीं है। हम लड़के का इलाज करा देंगे। इस बात को किसी से कहना नहीं, लेकिन विवाहिता के ससुर ने उसे एक दिन घर में अकेला देख कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
इसकी जानकारी जब उसने अपनी सास को दी तो उसने चुप रहने को कहा। ससुर ने विवाहिता व उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अगर किसी से इस बारे में नहीं कहोगी तो तुम को रानी बनाकर रखूंगा।
इन सब बातों को सुनकर विवाहिता सदमे में आ गई और जब में अपने मायके आई तो आप बीती अपने पिता और मां को बताई। इस पूरे मामले की शिकायत महिला थाने में करते हुए विवाहिता ने ससुर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।