फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कहीं गंदगी तो कहीं सब मिला सही

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) आगरा के प्रबंध निदेशक कार्यालय के निदेशक तकनीकी ने बृहस्पतिवार को न्यू कोटा रोड बिजलीघर और कार्यशाला का निरीक्षण किया। इन जगहों पर सफाई के पर्याप्त इंतजाम नहीं मिले। न्यू कोटा रोड बिजलीघर पर सबकुछ सही मिला। निदेशक ने बिजली अफसरों को सुधार के निर्देश दिए। निदेशक के आगमन को लेकर कर्मियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक कई बिजलीघर ज्यादा लाइन हानियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इस कारण बिजली टीमें चोरी रोकने के लिए लगातार कांबिंग कर रही हैं। निगम के अफसरों ने भी बिजलीघरों की हकीकत को परखना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को एमडी कार्यालय से निदेशक तकनीकी डीके शर्मा यहां आए। उन्होंने न्यू कोटा रोड बिजलीघर पर लॉगशीट को देखा। यह भी जाना कि कितनी बिजली जा रही है, कितना राजस्व आ रहा है। इसके अलावा कार्यशाला और भंडारगृह का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जगहों पर पकड़ी बिजली चोरी
हाथरस। बिजली टीम ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने पांच स्थानों पर कटिया डालकर बिजली का इस्तेमाल होता पाया। इन सभी के खिलाफ बिजली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लाखों रुपये के बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें