फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किसी में अग्निशमन यंत्र तो किसी में फर्स्टएड बॉक्स नहीं

विज्ञापन
हाथरस : अग्निशमन के साधन के बिना दौड़ती एक स्कूल बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर से ग्रामीण अंचल तक स्कूली वाहनों में नौनिहालों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने फिर शहर में स्कूलों के वाहनों की पड़ताल की। पड़ताल के दौरान किसी बस में अग्निशमन यंत्र तो किसी बस में प्राथमिक चिकित्सा के इंतजाम नहीं मिले। यह भी देखने को मिला कि एलपीजी गैस किट लगी मारुति वैन में बच्चों को खूब ढोया जा रहा है।
ऐसे वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए अधिकारी लगातार चेकिंग कर रहे हैं। जिले में 300 से अधिक स्कूली वाहनों का संचालन हो रहा है। अमर उजाला की टीम ने शहर के मुख्य मार्गों पर बच्चों को लेकर जा रहे वाहनों के हालात देखे। इनमें से किसी में प्राथमिक उपचार के लिए फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिला। किसी वाहन में बॉक्स था, लेकिन दवा नहीं थी। इसके अलावा ज्यादातर बसों में अग्निशमन यंत्र भी नदारद मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जो वाहन मानकों के विपरीत चल रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसे लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
-नीतू सिंह, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें