न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्थानीय मंदिर श्रीदाऊजी महाराज के सभागार में अधिवक्ता परिषद द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम थे। जनपद न्यायाधीश का इस मौके पर जोशीला स्वागत किया गया।
जनपद न्यायाधीश ने कहा कि न्याय की व्यवस्था पीड़ित के लिए की गई है। हमारे यहां वादकारी का हित सर्वोच्च है। जैसा कि बताया गया है कि अधिवक्ता परिषद उसी रास्ते पर कार्य कर रही है, यह सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि धर्मेंद्र वर्मा एडवोकेट ने कहा कि आज ही के दिन 1992 में अधिवक्ता परिषद का गठन जिन उद्देश्यों को लेकर किया गया था, परिषद अपने आयामों पर खरी उतर रही है। संरक्षक रामवीर सिंह दादू ने सोच से संस्कार और संस्कृति के अलावा कर्म सिद्धांत से जोड़ते हुए परिषद के तुलनात्मक अध्ययन की मार्मिकता बताई। कार्यक्रम को आरएसएस के जिला प्रचारक धर्मेंद्र, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश कुमार श्रोतिय आदि ने संबोधित किया।
इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता मुन्ना सिंह पुंढीर, राजेंद्र प्रसाद, राकेश बल्लभ वशिष्ठ आदि ने जनपद न्यायाधीश का स्वागत किया और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। संचालन सचिव राजेंद्र वार्ष्णेय व मोहन पंडित ने संयुक्त रूप से किया। व्यवस्था में देवेश दीक्षित, त्रिलोकी शर्मा का सहयोग रहा।
इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता सिविल प्रमोद कुमार शर्मा, हरीओम शर्मा सहायक शासकीय अधिवक्ता टरमेश सिंह, ललित कुमार उपमन्यु, नीलकमल कुलश्रेष्ठ के अलावा गिरीश रावत, रामेश्वर सिंह, योगांश पाराशर, देवेश दीक्षित, ठा. कृष्णकांत, संजय दीक्षित, त्रिलोकी शर्मा, विश्वास बहादुर पुंढीर, दिनेश गौतम, श्रीकृष्ण अग्रवाल, लोधी मुकेश कुमार एडवोकेट आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।