फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आज पड़ेगा सूर्यग्रहण, सुबह आठ बजकर 17 मिनट से होगा शुरू

विज्ञापन
हाथरस: सूर्य ग्रहण से पूर्व हाथरस के एक मंदिर के बंद कपाट। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
सूर्यग्रहण आज, बंद हुए मंदिरों के कपाट
विज्ञापन

सुबह आठ बजकर 17 मिनट से होगा शुरू, 10.57 बजे होगा मोक्ष
सूतक लगने के साथ बुधवार की रात को बंद हुए कपाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। 26 दिसंबर बृहस्पतिवार को पड़ने वाले सूर्यग्रहण इस बार विशेष परिस्थितियां होंगी। सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे। सूतक 25 दिसंबर बुधवार की रात आठ बजकर 17 पर सूतक लगने के साथ मंदिरों के कपाट बंद हो गए। बृहस्पतिवार को इसके बाद साफ-सफाई और पूजा-अर्चना होगी। करीब तीन घंटे तक ग्रहण रहेगा। सुबह आठ बजकर 17 मिनट से ग्रहण की शुरुआत होगी और 10 बजकर 57 मिनट पर मोक्ष होगा। इसके बाद शुद्धिकरण होगा।
आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि सूतक बारह घंटे पहले ही 25 दिसंबर की रात को आठ बजकर 17 मिनट पर लगे है। ये सूर्य ग्रहण धनु राशि और मूल नक्षत्र में बनेगा, इसलिए व्यक्तिगत रूप से धनु राशि और मूल नक्षत्र में जन्मे लोगों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ेगा। बाकी राशियों के लिए यह ग्रहण लाभप्रद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 दिसंबर को होने वाले सूर्य ग्रहण का प्रभाव किसी सामान्य सूर्य ग्रहण के मुकाबले बहुत ज्यादा तीव्र होगा, क्योंकि इस सूर्य ग्रहण के समय धनु राशि में एक साथ छह ग्रह (सूर्य, चंद्रमा, शनि, बुध, बृहस्पति, केतु) का योग बन रहा है, जिससे इस सूर्यग्रहण का प्रभाव बहुत ज्यादा और लंबे समय तक रहेगा। सूतक लगने के साथ मंदिर के कपाट और पूजा का कोई भी शुभ कार्य नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं उदर पर गेरू लगा लें। अपने इष्टदेव का स्मरण करें और दान पुण्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें