फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शाखा से बढ़ा संघ पर समाज का विश्वास

विज्ञापन
हाथरस : बीएलएस स्कूल में हुए कार्यक्रम में अपने कौशल का प्रदर्शन करते बाल स्वयंसेवक। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विवेकानंद शाखा का वार्षिकोत्सव बीएलएस स्कूल के खेल मैदान में बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें बाल स्वयंसेवकों ने अपने अनुशासन के साथ कौशल प्रदर्शन किया। परम पवित्र भगवा ध्वज को संघ स्थान पर आरोहित कर वार्षिक उत्सव का प्रारंभ हुआ।
इस मौके पर पूर्ण गणवेशधारी बाल स्वयंसेवकों ने शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए दंड प्रहार, नियुद्ध, समता, संचलन, योग, आसन, सूर्य नमस्कार, संधि योग आदि के शानदार प्रदर्शन किए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र ने कहा की संघ की शाखाएं वार्षिकोत्सव का आयोजन करती हैं। वार्षिकोत्सव शाखाओं पर पूरे वर्ष होने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संघ पर समाज का विश्वास शाखा से बढ़ा से बढ़ा। वह जानते है कि वहां भेदभाव नहीं है। साथ ही संस्कार एवं अनुशासन सीख कर अच्छा व्यक्ति बनेगा। वार्षिकोत्सव में एकल गीत का गान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख उद्योगपति डॉ. ओपी अग्रवाल एवं संचालन कपिल ने किया। कार्यक्रम में नगर जिला संघ चालक सुखपाल, जिला कार्यवाह रामकिशन, जिला प्रचारक धर्मेंद्र, नगर प्रचारक चंद्रशेखर, नगर विद्यार्थी प्रमुख हरिपाल सिंह, सह विद्यार्थी प्रमुख अनमोल अग्निहोत्री, देवगन, शाखा कार्यवाह हार्दिक सहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें