फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: सोशल डिस्टेंसिंग ने रोका तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण

विज्ञापन
हाथरस: तालाब रेलवे क्रॉसिंग पर रुका पड़ा निमा्रण कार्य। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग ने शहर के तालाब चौराहे के ओवरब्रिज के निर्माण को रोक दिया है। इसकी वजह यह है कि रेलवे क्रॉसिंग के बीच में रेलवे द्वारा 54 मीटर का गार्डर स्थापित किया जाएगा। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना मुश्किल है। अब रेलवे के अधिकारी गार्डर को लगवाने के लिए लगातार मंथन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहे पर लोगों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे और राज्य सेतु निगम दोनों ही मिलकर इस ब्रिज का निर्माण कर रहे है। सेतु निगम द्वारा दोनों साइड पर काफी काम को पूरा कर दिया गया है। रेलवे द्वारा पिलर आदि खड़ा करने के साथ अब गार्डर रखने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे क्रॉसिंग के बीच में रखे जाने वाले गार्डर में ज्यादा लोगों की आवश्यकता पड़ेगी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन होना ऐसे में काफी मुश्किल है। रेलवे अधिकारी लगातार मंथन कर रहे हैं, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग के साथ गार्डर को स्थापित कर दिया जाए। इस मामले में रेलवे निर्माण इकाई के एई रामशंकर का कहना है कि सोशल डिस्टेंसिंग के कारण काम में कुछ अड़चनें आ रही हैं, क्योंकि गार्डर रखे जाने का कार्य बड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें