फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तो क्या स्वर्ग से आकर मतगणना ड्यूटी करेंगे गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के एक ऐसे शिक्षक की मतगणना में ड्यूटी लगा दी गई है, जिनकी पिछले दिनों कोरोना से मौत हो गई है। कोरोना काल में अब तक बेसिक शिक्षा विभाग के दस शिक्षक-शिक्षिका व कर्मचारियों की मौत हो चुुकी है। इनमें से कई शिक्षक ऐसे भी थे, जिनकी पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगी थी।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मतगणना ड्यूटी में जिन शिक्षकों के नाम शामिल हैं, उनमें एक ऐसे भी शिक्षक का नाम शामिल है, जिनकी पिछले दिनों कोरोना के कारण मौत हो चुकी है। उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपलगवां सिकंदराराऊ के शिक्षक मृत शिक्षक की ड्यूटी चुनाव मतगणना में लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि सही सलाह होने के बाद भी कुछ शिक्षक मतगणना में जाने से कतरा रहे हैं, ऐसे में मृत शिक्षक मतगणना करने कैसे आएंगे। बीएसए डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि मतदान वाले सॉफ्टवेयर के आधार पर मतगणना में ड्यूटी लगी होगी अगर मृत शिक्षक की ड्यूटी लग गई है तो वह ड्यूटी कट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें