फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तो फंदे पर लटककर हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन के निकट स्थित फंदे पर झूलते मिले शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस के कहने पर समाजसेवियों ने अज्ञात शव का रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करा दिया।
24 नवंबर को थाना हाथरस जंक्शन के हाथरस रोड रेलवे स्टेशन नगला हीरा के पास मजार में 30 वर्षीय व्यक्ति का शव लटका मिला। मृतक ने घुटनों तक नेकर व फुल बाजू की बनियान पहन रखी थी। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखा। शिनाख्त न होने के कारण शव को थाना पुलिस ने लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस ने समाजसेवी सुनीत आर्य व प्रवीण वार्ष्णेय से शव के अंतिम संस्कार के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजसेवियों द्वारा इस शव का धार्मिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार पत्थर वाली स्थित श्मशान घाट पर करा दिया। अंतिम संस्कार में सुनील अग्रवाल अध्यक्ष निस्वार्थ सेवा संस्थान, प्रवीण वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स, समाजसेवी सुनीत आर्या, आयोग दीपक, सुरजीत कुमार काली, बंटी भाई कपड़े वाले एवं कांस्टेबल परीक्षित वाल्यान, होमगार्ड राजेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें