न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
थाना कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव शेर खां निवासी एक युवक पंकज तिवारी का कंकाल हसायन के गांव जाऊ के निकट मिला है।
उल्लेखनीय है कि पंकज पिछले कई दिन से लापता था। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर उसके शव को छिपा दिया है। दो दिन पहले हसायन में ही एक शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था। तब यह हल्ला मचा था कि यह शव पंकज का था, लेकिन परिजनों ने इससे इंकार कर दिया।
शुक्रवार को पंकज के परिजनों ने थाना मुरसान के सामने जाम भी लगाया था। अब इस कंकाल की बरामदगी के बाद उसके परिजनों ने कपड़े आदि से शव की शिनाख्त की है। कोतवाली निरीक्षक मुरसान शिव कुमार शर्मा का कहना है कि शव की शिनाख्त पंकज के रूप में हुई है। इस मामले में मुकदमा कायम है। पुलिस छानबीन कर रही है। संवाद