हाथरस : गांव मौनियां के पास ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ जाने से घायल बालक।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
गांव मौनिया के निकट शनिवार की सुबह करीब नौ बजे कुछ वाहनों के अचानक सामने आ जाने और एक रिक्शे को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया, जिससे आलू खोदने के लिए जा रहे ट्रॉली में सवार दो बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। इसके अलावा ट्रॉली से टकराकर दो बाइक सवार भी घायल हो गए। इन सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है।
गांव नगला केसरी निवासी सत्यवीर, सुभाष कुमार, मोहित और पंकज शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर आलू खोदने के लिए जा रहे थे। इस दौरान गांव मौनिया के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली रिक्शे और अन्य वाहनों के आगे आ जाने से अंसतुलित हो गई। अचानक ब्रेक लगने से ट्रॉली में सवार होकर उसके अंदर ही गिर गए और जख्मी हो गए।
इसके अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार कान्हा पुत्र वीरेंद्र और रविंद्र पुत्र केशवदेव निवासी पिथा मुरसान हाथरस भी घायल हो गए। इनका उपचार भी सादाबाद सीएचसी पर किया गया।