हाथरस : पल्हावत के पास हुई दुर्घटना में मृत भुवनेश का फाइल फोटो।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
राया रोड स्थित गांव पल्हावत के पास शुक्रवार की देर रात को एक चौपहिया वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गांव मीरपुर (सादाबाद) निवासी भुवनेश पुत्र राजवीर सिंह और रामू निवासी पचावर बल्देव जिला मथुरा शुक्रवार की देर रात को बाइक से बल्देव (मथुरा) जा रहे थे तो इस दौरान उनकी बाइक को किसी चौपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भुवनेश की मौत हो गई, जबकि रामू गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से दोनों को आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि उपचार के दौरान भुवनेश की मौत हो गई, जबकि रामू की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।